क्या होता है विटामिन k1, क्या फायदे होते हैं इसके जानें एक्सपर्ट से इसकी कमी को कैसे करें दूर

क्या होता है विटामिन k1, क्या फायदे होते हैं इसके जानें एक्सपर्ट से इसकी कमी को कैसे करें दूर

शरीर में विटामिन K चोट के दौरान रक्त को रोकने में मुख्य भूमिका निभाता है। आगे जानते हैं कि विटामिन K1 की कमी से क्या होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है?

व्यक्ति को सेहतमंद रहने के लिए पौष्टिक आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल की आवश्यकता होती है। यही वजह है कि डॉक्टर लोगों को हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं। साथ ही, समय-समय पर कुछ आवश्यक ब्लड टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। इससे व्यक्ति के शरीर में होने वाली विटामिन्स और मिनरल्स की कमी का पता लगाया जा सकता है। साथ ही, उसे पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स या उससे संबंधित फूड सोर्स का सेवन बढ़ाया जा सकता है। अन्य विटामिन की तरह की K1 भी शरीर के लिए आवश्यक बताया गया है। यह चोट या गंभीर हादसे में रक्त को रोकने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मुख्य भूमिका निभाता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि विटामिन K1 हरी पत्तेदार सब्जियों और कुछ विशेष तरह के तेलों में पाया जाता है। इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि विटामिन K1 शरीर के लिए क्यों आवश्यक होता है। विटामिन K1 से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं और इसकी कमी कैसे दूर किया जा सकता है।

विटामिन K1 क्या है? -

अन्य विटामिन की तरह ही विटामिन K भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इसके दो प्रकार माने जाते हैं। इसके प्रकार में विटामिन K1 और विटामिन K2 शामिल किये जाते हैं। विटामिन K1 पौधों से प्राप्त होता है और यह चोट के दौरान रक्त को रोकने या जमाने में सहायक होता है। वहीं, विटामिन K2 पशु प्रोडक्ट और फर्मेंटेड खाद्य पदार्थ में पाया जाता है। यह हड्डियों और हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक होता है।

सेहतमंद रहने के लिए विटामिन K1 के फायदे :-

रक्त जमने में मदद करना

विटामिन K1 की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका चोट या कटने आदि के समय रक्त को जमाने में मदद करना होती है। जब शरीर में कोई कट या चोट लगती है, तो यह विटामिन ब्लड क्लॉटिंग फैक्टर्स (Clotting Factors) को सक्रिय करता है, जिससे ब्लीडिंग को रोका जा सकता है। यदि यदि शरीर में विटामिन K1 की कमी हो जाए, तो छोटी-छोटी चोटों पर भी अधिक ब्लीडिंग हो सकती है।

हड्डियों को मजबूत बनाना

विटामिन K1 हड्डियों के स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शरीर में ऑस्टियोकैल्सिन  नामक प्रोटीन को सक्रिय करता है, जो हड्डियों में कैल्शियम को बांधने में मदद करता है। इससे लेने से ऑस्टियोपोरोसिस  और हड्डी टूटने  का खतरा कम हो सकता है।

हार्ट हेल्थ में सुधार करें

विटामिन K1 हार्ट की नसों में कैल्शियम जमने से रोकता है, जिससे नसों में लचीलापन बना रहता है। इससे व्यक्तिक को हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकता है।

कॉग्नेटिव हेल्थ के लिए  आवश्यक

विटामिन K1 मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह न्यूरोप्रोटेक्टिव  प्रभाव डालता है और मैमोरी  को बढ़ाने में सहायक होता है।

सूजन को कम करने में सहायक

विटामिन K1 शरीर में सूजन कम करने में सहायक हो सकता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो जोड़ों के दर्द, गठिया (Arthritis) और अन्य सूजन संबंधी रोगों को रोकने में मदद कर सकता है।

विटामिन K1 युक्त आहार -

हरी पत्तेदार सब्जियां : जैसे पालक, केल और ब्रोकली आदि में विटामिन K1 पाया जाता है।

क्रूसीफेरस सब्जियां : जैसे पत्ता गोभी, फूलगोभी को डाइट में शामिल करें।

इसके अलावा, सोयाबिन का तेल और जैतून के तेल में भी विटामिन K1 पाया जाता है।

फलों में आप कीवी, अंगूर और ब्लूबैरी का सेवन कर सकते हैं।

इसके अलावा नट्स में आप काजू , पाइन नट्स  और फ्लैक्स सीड्स और चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन K1 एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो रक्त के थक्के बनाने, हड्डियों को मजबूत रखने और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। इसकी पर्याप्त मात्रा लेने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों, वनस्पति तेलों, नट्स और कुछ फलों को अपने आहार में शामिल करना जरूरी है। यदि, किसी व्यक्ति को हल्की चोट में भी ज्यादा ब्लीडिंग होती है तो यह विटामिन k1 की कमी का संकेत हो सकता है।

 

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments