रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्रवाई जारी है। सात़वें दिन का प्रश्नकाल कई अहम मुद्दे को लेकर गर्म रहा। कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने बालोद में केज कल्चर अनुदान राशि में अनियमितता का मुद्दा उठाया। उन्होंने अनुदान की पात्रता शर्तों और भौतिक सत्यापन को लेकर एक के बाद एक कई सवाल दागे।
संगीता सिन्हा ने कहा कि बालोद जिले में एक अधिकारी के पत्नी के नाम पर 19 लाख रु जारी हुआ हैं। स्वीकृत अनुदान राशि में अनियमितता की गई है। उन्होंने पूछा कि आपके पास बिना भौतिक सत्यापन की राशि जारी करने का कोई मामला आया है क्या?
सीएम साय की अनुपस्थिति में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब दिया। जायसवाल ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। संगीता ने कहा कि जिले का एक अधिकारी ने अपनी पत्नी के नाम पर केज कल्चर की राशि निकाली है। उन्होंने इस पर कार्रवाई की मांग की। मंत्री जायसवाल ने कहा कि इस पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments