दंतेवाड़ा: लोन वर्राटू से प्रभावित होकर 02 महिला माओवादियो ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा: लोन वर्राटू से प्रभावित होकर 02 महिला माओवादियो ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा :   जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज  सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.),  पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा  पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गाँव गाँव तक किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है।

नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मतभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 02 ईनामी महिला माओवादी क्रमशः 1. प्लाटून नंबर 20 सदस्या कुमारी भीमे वेट्टी पिता हांदा वेट्टी उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी गूगेपदर थाना मातली जिला मलकानगिरी उड़ीसा एवं 2.मलांगेर/पालनार एलओएस सदस्या कुमारी जोगी कुंजाम पिता स्व 0 हुंगा कुंजाम उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली सरपंचपारा थाना किरंदुल ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत दिनांक 06.03.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा  गौरवराय(भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला(भा.पु.से.),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा  रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये।

 उक्त  दोनों ईनामी महिला माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी एवं बस्तर फाईटर्स दंतेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।

 आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 25 हजार  रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली सुविधायें जैसे 03 वर्ष तक निःशुल्क आवास तथा भोजन, स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी। 

लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 217 ईनामी सहित कुल 904 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments