बदलते मौसम का असर जहां हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है, वहीं इसका असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। मौसम परिवर्तन के दौरान त्वचा शुष्क हो जाती है और ठंडी हवाओं, नमी की कमी, सूर्य की हानिकारक किरणों और प्रदूषण के कारण चेहरा भी शुष्क हो जाता है।
वहीं इस समस्या को कम करने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।
हल्के स्क्रब का प्रयोग करें।
मौसम बदलने पर चेहरा शुष्क हो जाता है और चेहरे पर मृत त्वचा कोशिकाएं भी जमा हो जाती हैं। इसके कारण चेहरा काला दिखने लगता है। इस समस्या को कम करने के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार हल्के स्क्रब का प्रयोग करें। स्क्रबिंग के बाद चेहरे पर मॉस्चराइजर का भी प्रयोग करें।
चेहरे पर मास्क का प्रयोग करें।
चेहरे का कालापन दूर करने और चेहरे पर चमक लाने के लिए फेस मास्क का इस्तेमाल करें। फेस मास्क के इस्तेमाल से न सिर्फ चेहरे पर चमक आएगी बल्कि त्वचा संबंधी समस्याएं भी कम होंगी। अपने चेहरे पर प्राकृतिक सामग्री से बने फेस मास्क का प्रयोग करें और इसके लिए आप किसी विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। वहीं, आपको हफ्ते में 2 से 3 दिन फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
इन सुझावों का पालन करें
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments