जिला पंचायत सदस्य संदीप यदु ने थामा भाजपा का दामन

जिला पंचायत सदस्य संदीप यदु ने थामा भाजपा का दामन

रायपुर :  भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विचारों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का क्रम जारी है। रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 से जनता कांग्रेस (जोगी) की टिकट पर निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य संदीप यदु ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, भाजपा की रीति-नीति से लोग प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सभी वर्ग के लिए कल्याण विकास का काम हो रहा हैं। जिसकी वजह से लोग लगातार भाजपा से जुड़े रहे हैं।

प्रदेश में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं: प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

उन्होंने ने कहा कि, भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा एक वैचारिक पार्टी है, जो जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर कार्य करती है। भाजपा ने इससे पहले सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले और विधानसभा चुनाव के दौरान, लोकसभा चुनाव के समय हजारों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। कहीं-कहीं तो कई राजनीतिक दलों के लोगों ने अपनी पार्टी से नाराज होकर भाजपा का सदस्य बनना उचित समझा।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, इंद्रकुमार साहू, रायपुर ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग, सहित अन्य नेतनाओं और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments