23 मार्च को होगी FLNAT महापरीक्षा,जिले से 8 हजार से अधिक शिक्षार्थी होंगे शामिल

23 मार्च को होगी FLNAT महापरीक्षा,जिले से 8 हजार से अधिक शिक्षार्थी होंगे शामिल

कोरिया, 18 मार्च 2025 : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा (FLNAT) का आयोजन 23 मार्च 2025, रविवार को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाएगा। इस महापरीक्षा में प्रदेशभर से 5 लाख से अधिक शिक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि कोरिया जिले से 256 परीक्षा केंद्रों में 8160 शिक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही है और इसका संचालन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को NIOS के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

प्रदेशभर में 18,057 परीक्षा केंद्र तैयार
FLNAT परीक्षा के लिए प्रदेश में 18,057 UDISE पंजीकृत स्कूलों को परीक्षा केंद्र के रूप में तैयार किया गया है। इस परीक्षा का उद्देश्य बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान का आकलन करना है, जिससे नवसाक्षर शिक्षार्थियों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और शिक्षा से वंचित लोगों को इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया है। इसके लिए एक विशेष मॉनिटरिंग दल गठित किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा।

इसके साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारियों को कम से कम दो से तीन परीक्षा केंद्रों का स्वयं अवलोकन करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जा सके।

शिक्षा सचिव का बयान
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने कहा कि FLNAT परीक्षा शिक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे लाखों नवसाक्षर लोगों को उनके ज्ञान का मूल्यांकन करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यह पहल शिक्षा से वंचित लोगों को मुख्यधारा में लाने और साक्षरता दर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments