क्या अब वर्दी में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं? महिला आरक्षक ने साहब पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

क्या अब वर्दी में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं? महिला आरक्षक ने साहब पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

रायपुर :  क्या अब वर्दी में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं? ऐसा हम इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि राजधानी रायपुर के एक थाने में पदस्थ महिला आरक्षक ने एक एएसआई पर छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मामले में महिला आरक्षक की शिकायत के बाद कोतवाली थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। अब सवाल उठता है - जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो महिलाएं खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेंगी? पुलिस विभाग इस मामले पर क्या कार्रवाई करता है, यह देखना अहम होगा।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments