राजधानी रायपुर के कोतवाली थाने में पदस्थ ASI पर छेड़छाड़ का आरोप

राजधानी रायपुर के कोतवाली थाने में पदस्थ ASI पर छेड़छाड़ का आरोप

रायपुर :  राजधानी रायपुर के कोतवाली थाने में पदस्थ ASI पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। थाने की एक महिला आरक्षक ने ही ये आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। आरोपी ASI की गिरफ्तारी जल्द होगी। वहीं उच्च अधिकारी थाने पहुंचे और घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली।

मिली जानकारी के अनुसार एसएसआइ सोबंत सिंह रावत कोतवाली सीएसपी आफिस में पदस्थ है। कुछ दिन से महिला आरक्षक भी वहीं पदस्थ थी। होली के दिन एक होली मिलन समारोह में आरोपी ने रंग लगाने के बहाने महिला आरक्षक से छेड़छाड़ कर जबदस्ती करने का प्रयास किया।

महिला आरक्षक ने इसका विरोध भी किया। पीडि़ता ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments