पुलिस को मिली बड़ी सफलता,1 महिला नक्सली सहित 06 नक्सली गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता,1 महिला नक्सली सहित 06 नक्सली गिरफ्तार

सुकमा  :जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में थाना कोन्टा क्षेत्रांतर्गत इज रविवार को ग्राम गंगराजपाड़ निवासी ताती बुधरा की हत्या के घटना में संलिप्त 01महिला नक्सली सहित कुल 06 नक्सलियों की गिरफ्तारी करने में थाना कोंटा पुलिस एव drg बल को सफलता मिला है।विदित हो कि मामले में आज रविवार को माओवादियों द्वारा मृतक गंगराजपाड़ निवासी ताती बुधरा घर से पकड़कर कुछ दूर जंगल में ले जाकर नक्सलीगण एक राय होकर हाथ मुक्का, डण्डा,बण्डा एवं बंदुक के कुन्दे (बट) से मारपीट किये और गले में रस्सी का फन्दा लगाकर दोनों ओर से खिंचकर मृतक ताती बुधरा की हत्या कर दिये, घटना के संबंध में थाना कोन्टा में अपराध 28/2024 धारा 191(1),190(3),140(1),103(1),115(2) भा.न्या.सँहिंता, 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी हेतु आज रविवार को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोन्टा भानुप्रताप चन्द्राकर के हमराह थाना कोन्टा एवं डीआरजी टीम ग्राम गंगराजपाड़ की ओर रवाना हुए थे अभियान दौरान ग्राम गंगराजपाड़ में प्रकरण में संलिप्त आरोपी (01) ताती लखमा पिता स्व. ताती गंगा (मिलिषिया सदस्य) उम्र 43 वर्ष जाति मुरिया, साकिन गंगराजपाड़ पोस्ट मेहता ग्राम पंचायत मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा (छ0ग0) (02) कलमू पाण्डू पिता स्व. कलमू जोगा (मिलिषिया सदस्य) उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया, साकिन गंगराजपाड़ पोस्ट मेहता ग्राम पंचायत मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा (छ0ग0) (03) वंजाम मंगा पिता स्व. वंजाम बण्डी (मिलिषिया सदस्य) उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया, साकिन गंगराजपाड़ पोस्ट मेहता ग्राम पंचायत मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा (छ0ग0) (04) वेको मासा पिता वेको हुर्रा (मिलिषिया सदस्य) उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया, साकिन गंगराजपाड़ पोस्ट मेहता ग्राम पंचायत मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा (छ0ग0) (05) वेट्टी हड़मा पिता वेट्टी हिड़मा (मिलिषिया सदस्य) उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया, साकिन गंगराजपाड़ पोस्ट मेहता ग्राम पंचायत मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा (छ0ग0) (06) कुमारी ताती सोमड़ी पिता स्व. हिड़मा (मिलिषिया सदस्य) उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया, साकिन गंगराजपाड़ पोस्ट मेहता ग्राम पंचायत मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा (छ0ग0) को घेराबन्दी कर पकड़ा गया, जिन्हें आज रविवार  को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।प्रकरण के शेष फरार नक्सल आरोपियों की पतासाजी जारी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments