निगम बजट बैठक में दया सिंह ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, अगर जनता के टैक्स से मिले एक रुपए का हिसाब-किताब इधर-उधर हुआ तो सोच लें

निगम बजट बैठक में दया सिंह ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, अगर जनता के टैक्स से मिले एक रुपए का हिसाब-किताब इधर-उधर हुआ तो सोच लें

भिलाई : नगर निगम भिलाई की बजट बैठक में नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह आक्रामक दिखे। उनके इस तेवर की चर्चा नगर निगम के साथ-साथ पूरे शहर में होती रही। दया सिंह जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों को दो टूक कहा कि, अगर जनता के टैक्स से मिले एक रुपए का हिसाब-किताब इधर-उधर हुआ तो सोच लें। उनकी अगली पोस्टिंग जेल में होगी।

दया ने कहा, ये छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार है। सुशासन की सरकार है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार करने वालों की जगह जेल है। दया सिंह ने आगे कहा कि सड़क, नाली और पानी जैसी जरूरी समस्याओं पर महापौर का ध्यान नहीं है। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। जनता त्रस्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा, निगम में कांग्रेस की शहर सरकार है। उनसे कामकाज संभाले नहीं जा रहा है। बजट बैठक में कई जरूरी मुद्दों पर दया सिंह ने प्रकाश डाला। जिसकी चर्चा अधिकारी व अन्य पार्षद करते दिखे। अगली बैठक में तैयारी के साथ आने के लिए अधिकारियों को दया सिंह ने कहा है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments