शनि गोचर आपकी लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा या नहीं, पढ़े लव राशिफल

शनि गोचर आपकी लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा या नहीं, पढ़े लव राशिफल

शनि देव का शास्त्रों में खास महत्व है। शनि को कर्मफल और न्याय का देवता माना जाता है, जो करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जब भी शनि की चाल में बदलाव होता है, तो उसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 29 मार्च 2025 को चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। साथ ही ब्रह्म योग और इन्द्र योग बन रहा है। इसके अलावा शनिवार को देर रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनि देव कुंभ राशि में से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि शनि गोचर का आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, तो इसके 29 मार्च 2025 का प्रेम राशिफल पढ़ सकते हैं।

मेष राशि

शनि गोचर का अशुभ प्रभाव कपल के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। गुस्से में जीवनसाथी कुछ ऐसी बातें बोल देंगे, जिसके कारण दिनभर मूड खराब रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में खास इंसान का आगमन शनिवार को नहीं होगा।

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 8

वृषभ राशि

रिश्ते में प्यार की कमी के कारण मनमुटाव बढ़ेंगे। इसलिए साथी से बात करें और उनके साथ समय बिताने का प्रयास करें। अन्यथा आगे चलकर रिश्ते में तनाव उत्पन्न होगा। सिंगल लोगों के जीवन पर शनि गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इस समय सच्चे प्यार से मुलाकात नहीं होगी।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

जीवनसाथी के जीवन में कोई बड़ी समस्या आ सकती है। इसलिए उन्हें इस समय भावनात्मक सहारा दें और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उन्हें साथी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। उम्मीद है कि शनिवार को आपका सोलमेट संग बड़ा झगड़ा होगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

कर्क राशि

शनि गोचर के शुभ प्रभाव के कारण सिंगल लोगों को उनका सोलमेट मिल सकता है। हालांकि कपल के प्रेम जीवन पर गोचर का शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसी फालतू बात पर कपल का झगड़ा होगा, जिसके कारण मन भी परेशान रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

प्रेमी संग वक्त बिताएंगे। दोपहर बाद घरवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। लेकिन पूरे दिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें प्रेम में सफलता नहीं मिलेगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

कन्या राशि

जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा। इसलिए उनके साथ हंसी-मजाक न करें और उनसे दूरी बनाने का प्रयास करें। अन्यथा बेवजह झगड़ा हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में सच्चे प्यार का आगमन इस समय नहीं होगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 1

तुला राशि

दिन का दूसरा भाग आपके पक्ष में रहने वाला है। सोलमेट संग समय व्यतीत करेंगे, जिससे उन्हें समझने का मौका मिलेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में प्रेम दस्तक देगा और खुशियां बढ़ेंगी।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

कपल के बीच कुछ ऐसी बातें हो सकती हैं, जिसके कारण दोनों का मूड खराब रहेगा। इसके अलावा दोपहर बात पिता से झगड़ा होने की भी संभावना है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए ये दिन ठीक रहेगा। सोलमेट संग मीठे पल बिताएंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

धनु राशि

प्रेम संबंध के लिहाज से ये दिन मिश्रित रहने वाला है। जीवनसाथी संग ज्यादा समय बिताने का वक्त नहीं मिलेगा। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनके जीवन पर शनि गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

मकर राशि

कपल के जीवन पर शनि गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। रिश्ते में समझ और प्रेम बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उन्हें कर्मफल दाता की कृपा से अपना सच्चा प्यार मिल जाएगा। उम्मीद है कि शनिवार का दिन आप उनके साथ बिताएंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

जो लोग विवाहित हैं, उनके रिश्ते में तनाव उत्पन्न होगा। आपसी समझ की कमी के कारण रिश्ता टूट भी सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन पर शनि गोचर का शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस समय सोलमेट से मुलाकात होने की संभावना नहीं है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

मीन राशि

सोलमेट का मूड खराब रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ है, तो शनिवार के लिए वो टल सकता है। इसके अलावा साथी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें शनि देव की कृपा से अपना प्यार मिल जाएगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments