यूनाइटेड किंगडम का एक खूबसूरत देश है स्कॉटलैंड, जो पहाड़ों से घिरा हुआ है. इस देश की एक यूनिवर्सिटी भारतीय समेत विदेशी छात्रों को पढ़ने के लिए बुला रही है और स्कॉलरशिप का ऑफर भी दिया है.
इस यूनिवर्सिटी का नाम स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी है, जिसने 2025 के लिए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में फुल टाइम, ऑन-कैंपस पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला लेने वाले योग्य और इच्छुक अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप शुरू की है. यूनिवर्सिटी ने आवेदन करने की आखिरी डेट 12 सितंबर 2025 निर्धारित की है. स्कॉलरशिप के तहत विदेशी छात्रों को पढ़ने के लिए 5,000 पाउंड यानी करीब 5.53 लाख रुपये की राशि दी जाएगी.
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – पूर्व भाग्य विधाताओं के कुकर्मों ने बिगाड़ा छत्तीसगढ़ का भाग्य
इन कोर्सेज में एडमिशन लेने वालों को मिलेगी स्कॉलरशिप
पात्रता मानदंड क्या हैं?
डीन इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड
पांच हजार पाउंड की स्कॉलरशिप के अलावा, इंजीनियरिंग फैकल्टी सीमित संख्या में डीन इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड भी दे रहा है, जिसकी कीमत 7,000 पाउंड और 10,000 पाउंड है. ये अवॉर्ड उन छात्रों को दिया जाएगा, जो असाधारण होंगे. पात्र छात्रों को 31 जुलाई 2025 से पहले उनके चयन की सूचना दी जाएगी.
अधिक जानकारी के लिए आप स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट strath.ac.uk देख सकते हैं.



Comments