दंतेवाड़ा : दन्तेवाड़ा तथा बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम नेलगोड़ा, इकेली,बेलनार के मध्य जंगल पहाड़ी में हुई मुठभेड़।01 नग इंसास रायफल सहित विस्फोटक सामग्री, लैपटॉप, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया।उक्त पद पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 25 लाख का ईनाम तथा तेलंगाना शासन द्वारा 20 लाख का ईनाम घोषित है।बस्तर रेंज में वर्ष 2025 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 119 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा सोमवार दोपहर 02 बजे बताया गया कि दंतेवाड़ा, बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रांतर्गत थाना गीदम के ग्राम नेलगोड़ा, इकेली, बेलनार के मध्य जंगल पहाड़ी में प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई (एम) के सदस्य, नक्सल कैडरो की उपस्थिति की सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान में दंतेवाड़ा डीआरजी, बस्तर फाईटर्स की टीम निकली थीं। 31 मार्च के सुबह लगभग 09ः00 बजे ग्राम नेलगोड़ा, इकेली, बेलनार के मध्य जंगल पहाड़ में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जो लगभग 02 घण्टे तक लगातार चलती रही।फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 01 महिला माओवादी का शव बरामद हुआ।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – बाबा वक्त मौन रहने का नही,बोलने का है
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया उक्त घटना में मारी गई महिला नक्सली गुम्माडिवेली रेणुका उर्फ भानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती उर्फ दमयन्ती सेन्ट्रल रीजनल ब्यूरो थीं।उक्त महिला माओवादी वर्ष 1996 में नक्सल संगठन में भर्ती होकर आंध्र प्रदेश र्में SZCM कृष्ण अन्ना के साथ काम की। वर्ष 2003 में DVCM के पद पर पदोन्नति किया गया। वर्ष 2006 में दक्षिण बस्तर मे CCM दुला दादा उर्फ आनन्द के साथ काम की।वर्ष 2013 में माड़ क्षेत्र में आकर्र SZCM रमन्ना के साथ काम की। रमन्ना की कोरोना से मृत्यु हो जाने के बाद वर्ष 2020 में DKSZCM बनाकर सेंट्रल रीजनल ब्यूरो (CRB) का प्रेस टीम इंचार्ज बनाया गया। नक्सल संगठन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करना और विभिन्न पत्रिका जैसे प्रभात, महिला मार्गम, आवामी जंग, पीपुल्स मार्च, पोडियारो पोल्लो, झंकार, संघर्षरत महिला, पितुरी, मिडंगुर, भूमकाल संदेश का मुद्रण और प्रकाशन का कार्य किया करती थी।
ये भी पढ़े : विधायक चैतराम अटामी पीएम आवास गृह प्रवेश में शामिल हुए, हितग्राहियों को बधाई दी
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments