सरगुजा लखनपुर : स्थानीय बैंकों से सम्बंधित एटीएम से पैसे नहीं निकलने कारण बैंक उपभोक्ता परेशान हैं लखनपुर बस स्टैंड एचडीएफसी , स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा के एटीएम से तकरीबन सप्ताह भर से पैसे का आहरण नहीं हो पा रहा । वक्त जरूरी में एटीएम बैंक उपभोक्ताओं के लिए बहुत बड़ा सहारा है। पैसे की जरूरत पड़ने पर एटीएम एक ऐसा माध्यम है जिससे आसानी से पैसा निकालते हैं। लेकिन लखनपुर में स्थापित सभी बैंकों के एटीएम कई दिनों से सूखे बेकाम पड़े हुये है। लोग अपना पैसा पाने एटीएम के चक्कर लगा रहे हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – हम तों मौन नही रहेंगे...हर राज खोलेंगे
कोई बताने वाला नहीं है कि एटीएम से पैसा किस वजह से नहीं निकल रहा है। कई एटीएम में साफ-सफाई का अभाव बना हुआ है गंदगी अटे पड़े हैं।स्टेट बैंक शाखा का एटीएम स्क्रीन टूटा हुआ है बटन भी नहीं काम कर रहा है ।कई दिनों से कैश नहीं है की स्टीकर चिपका हुआ है लोग परेशान हैं वही बैंक शाखा प्रबंधक एटीएम को सुचारू ढंग से संचालन करने में असफल साबित हो रहें हैं। बैंक एटीएम केवल शो पीस बने हुयेहै।इस संबंध में एचडीएफसी बैंक के मैनेजर आनंद त्रिपाठी ने बताया कुछ लोगों के द्वारा एटीएम में पीन घुसा दिया गया था जिस वजह से एटीएम काम नहीं कर रहा है जल्दी ठीक कर लिया जाएगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments