देशभर में रामनवमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में रामनवमी के मौके पर विशेष पूजा और आरती हो रही है। सुबह से ही देश भर के मंदिरों में देवी मां के भक्तों की भीड़ लगी है। वहीं भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या भी में रामनवमी को लेकर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। राम मंदिर में आज भगवान राम का सूर्यतिलक होना है। रामनवमी को लेकर जहां यूपी के 42 जिलों में अलर्ट है वहीं पश्चिम बंगाल में भी तनाव देखा जा रहा है। आज जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कई जगह शर्तों के साथ शोभा यात्रा निकालने की इजाजत दी गई है। वहीं पीएम मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी –वक्फ संसोधन करेगा भारतीय राजनीति का शोधन
Comments