राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार किरंदुल भाजपा मंडल द्वारा निकाली गईं ध्वज यात्रा

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार किरंदुल भाजपा मंडल द्वारा निकाली गईं ध्वज यात्रा

किरंदुल :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के निर्देशानुसार भाजपा की 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर 06 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मंडल स्तर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।  इसी तारतम्य में मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को प्रातः भाजपा की ध्वज के साथ बंगाली कैम्प की गलियों में ध्वज यात्रा निकाली गईं।  चिलचिलाती धूप में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय", "वन्देमातरम" के ओजस्वी नारे बुलंद कर राष्ट्रीय निर्देशों का पालन करते हुए ध्वज यात्रा का सफल आयोजन किया तथा भारतीय जनमानस की आकांक्षाओं को स्वर देने वाली, ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के संकल्प से प्रेरित, सेवा, सुशासन और अंत्योदय को कर्म का आधार मानने वाली, विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के संदेश को आम जनमानस तक प्रसारित किया।  इस अवसर पर अतुल सिँह, आर. सी. नाहक, संजू दास, विक्रम नाहक, खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, राजेंद्र यादव सहित महिला मोर्चा, भाजयुमो के पदाधिकारी, मातृशक्तियाँ, सदस्यगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – कुउद्देश्य वाली पूजा से नही मिलती महादेव की कृपा  







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments