प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरी राम साहु नेतृत्व में आज पुतला दहन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरी राम साहु नेतृत्व में आज पुतला दहन

 

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : मंगलवार को शाम 04: 00बजे कांग्रेस भवन(सिग्नल चौक) कवर्धा में एक दिवसीय भाजपा सरकार के विरोध में पुतला दहन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष  होरी राम साहू जी ने बताया की जिला मुख्यालय दुर्ग के मोहन नगर थाना अंतर्गत ओम नगर निवासी 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुराचार व हत्या तथा प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार घट रही अपराध की संवेदनशील घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व राज्य की लचर कानून-व्यवस्था सहित गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर  प्रदेश  मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम हमारे कांग्रेस जनो के साथ मिलकर  किया गया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – तब अब और आगे अर्धसत्य ,अर्धसत्य ही रहेगा 

इस घटना से पुरे छत्तीसगढ़ के लोग शर्मसार हो रहे हैं छ. ग.गृह मंत्री व मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए और हम पुरजोर इसकी मांग भी करते हैं।उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, महिला कांग्रेस के  पदाधिकारी गण, शहर कांग्रेस के पदाधिकारी गण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण, सेवादल कांग्रेस के पदाधिकारी गण, सेक्टर के सभी पदाधिकारी गण, बूथ कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे हैं।
 

ये भी पढ़े  : सुशासन तिहार यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments