गजकेसरी राजयोग इन राशियों के लिए होगा लकी

गजकेसरी राजयोग इन राशियों के लिए होगा लकी

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में जहां सूर्य को पिता का दर्जा दिया गया है। वहीं चंद्रमा को माता का दर्जा दिया गया है। चंद्रमा को स्त्री ग्रह माना जाता है। इसके साथ ही चंद्रमा को मन, मनोबल, बाईं आंख,मस्तिष्क, बुद्धिमत्ता, स्वभाव आदि का कारक माना जाता है। चंद्रमा एकलौता ग्रह है, जो सबसे तेज गति से चलता है। ऐसे में चंद्रमा की किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर किसी न किसी ग्रह की दृष्टि पड़ती रहती है, जिससे शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होता है। ऐसे ही 10 अप्रैल को चंद्रमा देवताओं के गुरु बृहस्पति के साथ शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। इस राजयोग का निर्माण होने से कई राशियों के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आइए जानते हैं गजकेसरी राजयोग बनने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा 10 अप्रैल को शाम 7 बजकर 4 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में 13 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 38 मिनट तक रहने वाले हैं। बता दें कि वृषभ राशि में मौजूद गुरु की दृष्टि चंद्रमा पर पड़ रही है, जिससे इस पावरफुल गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये राजयोग करीब 54 घंटे तक बना रहेगा। इस दौरान किए गए कार्यों में अवश्य ही सफलता हासिल होती है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – तब अब और आगे अर्धसत्य ,अर्धसत्य ही रहेगा 

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में गुरु और छठे भाव में चंद्रमा रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों का प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको अपार सफलता के साथ-साथ तरक्की हो सकती है। आपके अंदर साहस की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आप कई नए अवसरों का लाभ उठा सकते है। बेकार के खर्चों से मुक्ति मिल सकती है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में चंद्रमा और नौवें भाव में गुरु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। करियर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका काफी अधिक झुकाव हो सकता है। इसके साथ ही इस अवधि में निवेश करने से आपको खूब लाभ मिल सकता है। लेकिन कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।  

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग खुशियां लेकर आ सकता है। संतान की ओर से खुशियां ही खुशियां मिल सकती है। व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही आपको कई नए ऑर्डर मिल सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती है। रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। इसके साथ ही रिश्ते में समर्पण की भावना में बढ़ावा मिलेगा। जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

ये भी पढ़े :कोयला चोरी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments