बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :- राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत पीएम विद्यालय सेजेस शिवलाल राठी के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का द्वितीय चरण का एक्सपोजर विजिट गुरुवार, 17 अप्रैल को आयोजित किया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित वार्ड पार्षद लक्की साहू ने हरि झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ भ्रमण के लिए रवाना किया। एक्सपोजर विजिट के तहत विद्यार्थियों ने बिलासपुर जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अवलोकन किया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – उठों लाल ----पानी लाई हूँ-----भ्रष्टाचार से सने मेरे तन को धो दों
विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम रतनपुर पहुंचकर माता महामाया के प्राचीन मंदिर का दर्शन किया एवं मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने वंडर वर्ल्ड में विश्व के सात आश्चर्यों के मॉडल देखकर वैश्विक धरोहरों के प्रति रुचि एवं ज्ञान अर्जित किया। भ्रमण का अंतिम पड़ाव कानन पेंड्रा रहा, जहां विद्यार्थियों ने विविध वन्य जीवों को समीप से देखा। इस दौरान मछली घर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां रंग-बिरंगी मछलियों और जलजीवों की विविधता ने बच्चों को अत्यंत प्रभावित किया। यह शैक्षिक भ्रमण न केवल विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन का माध्यम बना, बल्कि उन्हें अपने प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहरों से भी परिचित कराया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments