कोड़ेनार में पुलिया से लगी मिट्टी कटने के कारण कभी भी हो सकतीं हैं बड़ी दुर्घटना

कोड़ेनार में पुलिया से लगी मिट्टी कटने के कारण कभी भी हो सकतीं हैं बड़ी दुर्घटना

 

किरंदुल : एनएमडीसी परियोजना की किरंदुल पहाड़ी में स्थित 11 सी लौह अयस्क खदान का तटबंध टूटने से बीते 21 जुलाई 2024 को अचानक आई बाढ़ ने सैकड़ों परिवार को प्रभावित किया था।इसके अलावा ग्राम पंचायत कोड़ेनार में भी तेज बहाव के साथ पानी बहने से पंचायत भवन के समीप स्थित पुलिया से लगी मिट्टी कट गई थीं।जिसके कारण पुलिया कभी भी धंसकर गिर सकता हैं एवं बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई हैं।सरपंच मीना मंडावी ने शुक्रवार  बताया कि उक्त विषय को लेकर पीडब्ल्यूडी एवं एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत दी गई थीं लेकिन अब तक समस्या का निराकरण नहीं किया गया हैं।वहीं उप सरपंच तपन दास ने उक्त पुलिए से बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने प्रशासन से मांग की।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – उठों लाल ----पानी लाई हूँ-----भ्रष्टाचार से सने मेरे तन को धो दों 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments