कोरबा : तेज रफ्तार कार मिक्सर मशीन से टकराई,3 लोग गंभीर रूप से घायल

कोरबा : तेज रफ्तार कार मिक्सर मशीन से टकराई,3 लोग गंभीर रूप से घायल

कोरबा :  जिले में एक तेज रफ्तार कार मिक्सर मशीन से टकरा गई। उमरेली सिवनी मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। कार में 10 लोग सवार थे सभी एक ही परिवार के थे, शादी से लौट रहे थे। बाकी लोग घायल हुए है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – कड़ी से कड़ी जुड़ रही,हथकड़ी कका को ढूंढ रही 

जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है। इसके साथ ही कार 7 सीटर थी लेकिन 10 लोग बैठे थे। वहीं, मिक्सर मशीन ट्रैक्टर से टोचन कर सिवनी की तरफ जा रही थी। घटना के बाद 112 और 108 को सूचना दी गई। सभी घायलों को चांपा स्थित अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, कार चांपा से कोरबा की ओर आ रही थी। इसी दौरान सामने से मिक्सर मशीन से टकरा गई।

हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार और चालक को आई झपकी बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार का एक पहिया उखड़कर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा।

ये भी पढ़े : रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने किया पदभार ग्रहण









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments