मई का महीन इन सब्जियों की खेती के लिए बहुत उपयुक्त होता है क्योकि इनकी डिमांड बाजार में बहुत होती है इन सब्जियों की खेती में अधिक उत्पादन के लिए अच्छी किस्म का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण काम होता है क्योकि अच्छी किस्म से न केवल अधिक उपज मिलती है बल्कि वह कई रोग के प्रति प्रतिरोधी भी होती है। आप इनकी खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है इन की खेती में लागत भी ज्यादा नहीं आती है तो चलिए जानते है कौन सी सब्जियों की खेती है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – शरीर से ही नही दिल से भी हिंदुस्तानी होना होगा
लोबिया की खेती
मई के महीने में किसान लोबिया की खेती आसानी से कर सकते है लोबिया की डिमांड बाजार में बहुत होती है गर्मियों में लोबिया की खेती के लिए पूसा कोमल और पूसा दोफसली किस्म बहुत उपयुक्त होती है।
अरबी की खेती
मई के महीने में आप अरबी की खेती भी कर सकते है इसकी खेती से डबल मुनाफा होता है क्योकि बाजार में इसके कंद और पत्ते दोनों बहुत डिमांडिंग होते है। अरबी की खेती के लिए आप सफेद गौरैया और पंचमुखी किस्म की बुवाई कर सकते है ये किस्म मध्यम अवधि वाली होती है जो जल्दी तैयार हो जाती है।
Comments