वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 11 मई 2025 को रात 8 बजकर 2 मिनट तक वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जिसके बाद पूर्णिमा तिथि का आरंभ होगा। जबकि राहुकाल शाम में 05 बजकर 16 मिनट से लेकर 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सईंत्ता ला झन डोलाव रे जुटहा सरकार कहवाहू
रविवार को व्यातीपात योग और वरीयान योग बन रहा है। हालांकि दिन खत्म होने से पहले दोपहर 1 बजकर 26 मिनट पर ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ कृतिका नक्षत्र में गोचर करेंगे। 11 मई 2025 को होने वाले सूर्य गोचर के प्रभाव से 12 राशियों की लव लाइफ में बदलाव आएगा। चलिए जानते हैं रविवार के लव राशिफल, उपाय, शुभ अंक और रंग के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की लव लाइफ में रोमांस और खुशियों का संतुलन बना रहेगा। घर से दूर जाने की जगह परिवारवालों के साथ वक्त बिताएंगे तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा सेहत का भी रविवार को पूरा साथ मिलेगा।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
दिल की जगह दिमाग से सोचें और अपने विचार खुलकर जीवनसाथी के सामने व्यक्त करें। नहीं तो आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें रविवार को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। उम्मीद है कि कोई अनजान व्यक्ति आपको प्रपोज करेगा।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
घर में हो रहे छोटे-मोटे क्लेश बड़े विवाद का कारण बन सकते हैं। उम्मीद है कि आपका रिश्ता अपने जीवनसाथी संग अच्छा नहीं रहेगा। अविवाहित जातकों की सोशल मीडिया के जरिए किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। सिंगल लोगों की ये दोस्ती बहुत ही जल्द प्यार में भी बदल सकती है।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
आपका साथी आपको शॉपिंग करने के लिए किसी खास जगह पर लेकर जा सकता है। रविवार का पूरा दिन आप अपने साथी के साथ बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल जातक दोस्तों के साथ मॉल में शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं, जहां किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
सूर्य गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण घर में क्लेश का वातावरण रहेगा। किसी न किसी कारण हर एक व्यक्ति का मूड खराब रहेगा। जो लोग अविवाहित हैं, वो अपने नए दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। उनके साथ समय व्यतीत करके आपको बहुत अच्छा लगेगा।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
रिश्ते में ताजगी का अनुभव होगा। विवाहित जातक सोलमेट के साथ मॉल में शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए शादी का रिश्ता नहीं आएगा। लेकिन करियर से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
घर में तनावमुक्त वातावरण रहेगा। उम्मीद है कि आप अपने घरवालों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। सिंगल जातक विवादों से दूर रहें। किसी अनजान व्यक्ति से लड़ाई हो सकती है, जिसके चलते भविष्य में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
आप और आपका साथी खुलकर एक-दूसरे से अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। सिंगल लोगों की किसी खास दोस्त से मुलाकात हो सकती है। लंबे समय के बाद उनसे बातचीत करके आपको सुखद अनुभव होगा।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
रिश्ते में गहराई आए, इसके लिए जीवनसाथी संग मन की बातें करें। आप उनके बारे में क्या सोचते हैं, इस बारे में उन्हें बताएं। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें उनका कोई पुराना दोस्त मिल सकता है। काफी समय बाद उनसे बात करके आपको अच्छा महसूस होगा।
ये भी पढ़े :
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
कपल के बीच विवाद की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन आप समझदारी दिखाएंगे तो परिस्थिति ज्यादा खराब नहीं होगी। सिंगल लोगों को प्यार के मामले में गुड न्यूज नहीं मिलेगी। बल्कि भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण रात में सेहत खराब हो सकती है।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
जीवनसाथी के साथ यदि कहीं घूमने जा रहे हैं तो वहां उनकी सेहत व खानपान का ध्यान रखें। अचानक से उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके चक्कर में आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। सिंगल लोग भाई-बहन के साथ घर पर रहेंगे।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
हाल ही में जो लोग नए रिश्ते में बंधे हैं, उन्हें विवादों से दूर रहना होगा। बेवजह किसी के मामले में न बोलें। अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। विवाहित जातक घर पर जीवनसाथी और बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे। रविवार को जीवन में कोई खास बदलाव आने के योग नहीं हैं।
Comments