रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका प्रणाली के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सईंत्ता ला झन डोलाव रे जुटहा सरकार कहवाहू
11 जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट
11 मई को प्रदेश के कुछ एक स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। साथ ही कुछ जिलों में तेज अंधड़ और वज्रपात की भी आशंका है। इन जिलों में मौसम का प्रभाव देखने को मिल सकता है:
जांजगीर-चांपा
रायगढ़
बिलासपुर
कोरबा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
कांकेरधाम
मुंगेली
सरगुजा
सूरजपुर
कोरिया
बलरामपुर
इन क्षेत्रों में 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वज्रपात और पेड़ों के गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव
छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि देखी जा सकती है। विशेष रूप से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 2–3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर रहने की संभावना है। 12 से 14 मई के बीच तेज मेघगर्जन और तेज हवाएं चल सकती हैं।
ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ क्राइम : पति ने इस वजह से पत्नी को उतारा मौत के घाट
पिछले 24 घंटे का मौसम हाल
स्थान | अधिकतम तापमान (°C) | सामान्य से अंतर | न्यूनतम तापमान (°C) | सामान्य से अंतर | वर्षा (मिमी) सुबह | वर्षा (मिमी) शाम | सापेक्ष आर्द्रता सुबह (%) | सापेक्ष आर्द्रता शाम (%) |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
लालपुर (रायपुर) | 38.9 | -2.2 | 26.9 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 54 | 36 |
माना एयरपोर्ट | 37.2 | -4.3 | 26.1 | -0.8 | 0.0 | 0.0 | 44 | 26 |
बिलासपुर | 39.4 | -3.5 | 26.0 | -0.9 | 0.0 | 0.0 | 41 | 37 |
पेण्ड्रारोड | 36.6 | -2.2 | 21.4 | -3.5 | 1.0 | 1.0 | 56 | 64 |
अंबिकापुर | 36.0 | -3.5 | 22.4 | -2.2 | 0.2 | 0.2 | 55 | 56 |
जगदलपुर | 35.2 | -2.2 | 22.9 | -0.9 | 0.0 | 0.0 | 63 | 43 |
दुर्ग | 40.2 | -1.6 | 24.6 | +0.4 | 0.0 | 0.0 | 75 | 40 |
राजनांदगांव | – | – | – | – | – | – | – | – |
बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में अति हल्की वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर में सर्वाधिक तापमान 41.0°C और पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम 21.4°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ऊपरी वायुमंडल में स्थित पश्चिमी विक्षोभ और 9.4 से 12.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली द्रोणिका प्रणाली मौसम को प्रभावित कर रही है।
रायपुर का मौसम पूर्वानुमान
राजधानी रायपुर में 11 मई को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा या बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान अधिकतम 41°C और न्यूनतम 28°C के आसपास रहने की संभावना है।
Comments