बिलासपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाओं के साथ एक युवक गिरफ्तार

बिलासपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाओं के साथ एक युवक गिरफ्तार

बिलासपुर :  बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े :  मुखिया के मुखारी – सईंत्ता ला झन डोलाव रे जुटहा सरकार कहवाहू 

शहर के कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र के रहवासियों से लगातार पुलिस को संदिग्धों के घूमने की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस यहां नजर रखे हुई थी। सुबह करीब 9 बजे पुलिस रक्षा टीम ने यहां सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त तीन महिलाएं और एक युवक मौके पर पकड़े गए।

3 युवतियां गिरफ्तार
पकड़ी गई महिलाओं में रामायण चौक, चिंगराज पारा निवासी 30 वर्षीय महिला, बन्नाक चौक सिरगिट्टी निवासी 45 वर्षीय एवं देहन पारा, सकरी निवासी 45 वर्षीय महिला शामिल है। इनके साथ एक युवक मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी प्रकाश मानिकपुरी 30 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़े : प्रदूषण जांच के नाम पर वसूली का आतंक! वैन से टकरा कर घायल हुआ बाइक सवार

आरोपी महिलाओं ने टीम से की हुज्जतबाजी
मौके पर पूछताछ के दौरान आरोपी महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मियों से हुज्जतबाजी भी की। सभी तीनों महिलाओं को महिला थाना लाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त महिलाएं देह व्यापार जैसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments