कोरबा : नई नवेली दुल्हन जेवरात लेकर भागी 

कोरबा : नई नवेली दुल्हन जेवरात लेकर भागी 

कोरबा:  जिले के दादर खुर्द गांव में एक नई दुल्हन ने अपने ससुराल वालों को धोखा दे दिया। आरोप है कि, बहू खुशबू कश्यप अपनी सास के करीब 9 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई। खुशबू की शादी चांदराम के इकलौते बेटे मोहनीश कश्यप से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद वह मायके चली गई। वहां से उसने पति के परिवार पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया। मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा, जहां समझौता हुआ।

ये भी पढ़े : रेलवे इंस्पेक्टर विनीता साहनी की आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार

चांदराम कश्यप ने मानिकपुर चौकी में बहू की शिकायत दर्ज कराई है। समझौते के बाद खुशबू ससुराल लौट आई। वापस आने के बाद एक दिन जब परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए, तब वह घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। चांदराम और उनका बेटा बहू की तलाश में उसके मायके हरदी बाजार मूढाली गए। वहां खुशबू के पिता ने बताया कि, वह घर पर नहीं है। उल्टा उन्होंने चांदराम को धमकी दी कि अगर उनकी बेटी को कुछ हुआ तो वे नहीं छोड़ेंगे।

ये भी पढ़े : भारत का भार्गवास्त्र अब उड़ाएगा दुश्मनों की नींद, 64 मिसाइलें एक साथ दागने की क्षमता

वहीं चांदराम ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नवविवाहिता के बयान के बाद ही बाकी तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments