दुर्गूकोंदल: इन दिनों दुर्गुकोंदल क्षेत्र में लगातार अवैध रेत खनन का मामला सामने आ रहा है जिसे लेकर कांकेर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजा पांडेय ने बड़ा आरोप लगाया है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा के विधायक के संरक्षण में रेत का अवैध खेल चल रहा है। उन्होंने कहा है कि माइंस के खदान से लेकर रेत की खदान तक विधायक का संरक्षण है और कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं और अवैध रूप से रेत खदान का संचालन कर रहे हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सईंत्ता ला झन डोलाव रे जुटहा सरकार कहवाहू
राजा पांडेय ने कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी के बढ़ते कद को देखकर भानुप्रतापपुर के विधायक चिंतित हैं और यही कारण है कि वे भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा की सरकार में किसी प्रकार के भ्रष्टाचार की जगह नहीं है और कांग्रेसी अपनी खीज निकाल रहे हैं। राजा पांडेय ने कहा है कि ग्राम के विकास को लेकर कांग्रेस कोई सवाल नहीं करते क्योंकि उन्हें पता है कि अपनी जमीन वो नहीं बचा पा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी की सक्रियता और विकास कार्य को लेकर गंभीरता को देखकर कांग्रेसी बौखला गए हैं परंतु छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार मजबूती से अंत्योदय के योजना को लेकर कार्य कर रही है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments