इस महीने की शुरुआत में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म रेड 2 का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। वीक डे में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वीकेंड पर इस मूवी ने एक बार फिर से दहाड़ लगाई है। रिलीज के 18वें दिन और तीसरे रविवार को रेड पार्ट 2 की कमाई शॉकिंग रही है। संडे की छुट्टी की पूरा फायदा उठाते हुए अजय की इस मूवी ने धमाकेदार कलेक्शन कर बड़ी उपलब्धि हासल कर ली है। आइए फिल्म के बिजनेस के ताजा रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – कर्महिनों को कर्मठता नही भाति
रेड 2 का धमाका है जारी
वीक डे के बाद किसी भी फिल्म के लिए वीकेंड की कमाई में उछाल देखने को मिलना लाजिमी होता है। लेकिन बहुत मूवीज ऐसी होती हैं, जो तीसरे वीकेंड पर भी बंपर तरीके से नोट छापती हैं। फिलहाल अजय देवगन की रेड 2 कुछ इसी तरह का फिल्म बनकर उभरी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 18वें दिन रेड पार्ट 2 करीब 5 करोड़ की बमफाड़ कमाई कर ली है, जो शनिवार की तुलना में अधिक है।
बीते तीनों की रिपोर्ट से रविवार के फिल्म के कलेक्शन का मिलान किया जाए तो आज की इनकम सबसे अधिक रही है। इसके साथ ही अब रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर नेट 150 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही अजय की इस फिल्म के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
रेड 2 की कमाई का सिलसिला
पहला वीक- 98.89 करोड़
दूसरा वीक- 41.33 करोड़
तीसरा वीकेंड- 12 करोड़
कुल कलेक्शन- 152 करोड़
इस तरह से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक रेड पार्ट 2 की कमाई का कारवां चला है। मालूम हो कि विक्की कौशल की छावा के बाद अब रेड 2 इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
Comments