दंतेवाड़ा:कलेक्टर कुणाल दुदावत के द्वार बचेली और किरन्दुल नगरीय क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्य को इस माह के अन्त पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। ज्ञात हो कि पूर्व वर्ष में अति वर्षा से किरंदुल नगरीय क्षेत्र के कुछ वार्डों में अस्थायी डैम के टूट जाने से निचले इलाकों के घरों में जलभराव हो गया था।जिससे काफी घर क्षतिग्रस्त हो गये थे। जिनका मुआवजा प्रशासन दिया गया था। आने वाले मानसून सीजन के मद्देनजर संभावित आपदा की पुनरावृत्ति से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा नाली चौड़ीकरण एवं रिटर्निंग वॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इस क्रम में कलेक्टर द्वारा इन निर्माण कार्यों स्थल निरीक्षण करते हुए कार्यों इस माह के अन्त तक पूरा करने की मियाद अधिकारियों को देते हुए प्रतिदिन कार्यो का सतत निगरानी करने को कहा।इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा,एसडीएम कमल किशोर सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments