गंगा दशहरा हर साल धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पावन पर्व ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह 5 जून को पड़ रहा है। इस दिन धरती लोक पर मां गंगा का अवतरण हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी की पूजा, गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है।
गंगा दशहरा पर घर लाएं ये चीजें
गंगाजल - गंगा दशहरा के मौके पर हर किसी अपने घर पर गंगाजल जरूर लाना चाहिए। यह बहुत शुभ माना जाता है। गंगाजल को घर के पूजा स्थान पर रखें। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके साथ घर में खुशहाली बनी रहती है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी
तुलसी का पौधा - तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। मान्यता है कि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में इस दिन ही तुलसी का पौधा घर लाने से आर्थिक मुश्किलें समाप्त होती हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
श्रीयंत्र - गंगा दशहरा के दिन श्रीयंत्र को घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। यह धन और समृद्धि का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है कि इससे आर्थिक तंगी दूर होती है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है। ऐसे में इस मौके पर श्रीयंत्र लाएं और घर के मंदिर की उत्तर दिशा में स्थापित करें।
नारियल - इस दिन घर पर नारियल लाना बहुत फलदायी माना जाता है, क्योंकि इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में गंगा दशहरा के दिन नारियल घर लाएं और उसे अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रखें। इससे घर में धन वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिरता आती है।
ये भी पढ़े : मासिक शिवरात्रि पर ऐसे करें शिव जी की पूजा,मनोकामनाएं होंगी पूरी
शंख - शंख को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसे इस पावन अवसर पर घर में लाने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं। साथ ही इसे नियमित रूप से बजाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है।
Comments