Honda की दो दमदार स्ट्रीटफाइटर बाइक भारत में लॉन्च,जानें कीमत और फीचर्स

Honda की दो दमदार स्ट्रीटफाइटर बाइक भारत में लॉन्च,जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली : होंडा टूव्हीलर मे भारत में अपनी दो बड़ी बाइक को लॉन्च किया है। यह CB750 Hornet और CB1000 Hornet SP है। दोनों बाइक के लॉन्च होने के साथ ही इनकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इनकी डिलीवरी जून 2025 से शुरू की जाएगी। होंडा की इन दोनों बाइकों की बिक्री BigWing डीलरशिप के जरिए भारत में बिक्री की जाएगी। आइए जानते हैं कि होंडा की इन दोनों मोटरसाइकिल को किन फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया गया है?

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी  

कीमत

Honda CB750 Hornet को भारत में 8,59,500 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है।

Honda CB1000 Hornet को भारत में 12,35,900 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है।

 

फीचर्स Honda CB750 Hornet Honda CB1000 Hornet SP
कीमत (एक्स-शोरूम, गुरुग्राम) 8,59,500 रुपये 12,35,900 रुपये
डिजाइन स्ट्रीटफाइटर स्टाइल, नुकीले टैंक एक्सटेंशन

रंग: मैट पर्ल ग्लेयर व्हाइट, मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक

स्ट्रीटफाइटर स्टाइल, चंकी टैंक

रंग: केवल मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक (गोल्ड व्हील्स)

इंजन 755cc, पैरलल-ट्विन

91.77 PS 

75 Nm

999cc, इन-लाइन फोर-सिलेंडर

157.17 PS

107 Nm

ट्रांसमिशन 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर क्लच 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर क्लच, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर (स्टैंडर्ड)
सस्पेंशन सामने: 41mm शोवा इनवर्टेड फोर्क (130mm ट्रैवल)

पीछे: मोनोशॉक (150mm ट्रैवल)

सामने: 41mm शोवा इनवर्टेड फोर्क (118mm ट्रैवल, फुली एडजस्टेबल)

पीछे: ऑलिंस मोनोशॉक (139mm ट्रैवल, फुली एडजस्टेबल)

ब्रेक्स सामने: डुअल 296mm डिस्क

पीछे: 240mm डिस्क

डुअल-चैनल ABS

सामने: डुअल 310mm डिस्क (ब्रेम्बो कैलिपर्स)

पीछे: 240mm डिस्क

डुअल-चैनल ABS

टायर सामने: 120/70-17

पीछे: 160/60-17

सामने: 120/70-17

पीछे: 180/55-17

वजन 192 kg (कर्ब) 212 kg (कर्ब)
सीट हाइट 795 mm 809 mm
ग्राउंड क्लीयरेंस 140 mm 135 mm
फ्यूल टैंक 15.2 लीटर 17 लीटर
फीचर्स 5-इंच TFT डिस्प्ले (ब्लूटूथ, नेविगेशन)

4 राइडिंग मोड्स (रेन, स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, यूजर)

ट्रैक्शन कंट्रोल, LED लाइटिंग, USB पोर्ट

5-इंच TFT डिस्प्ले (ब्लूटूथ, नेविगेशन)

5 राइडिंग मोड्स (रेन, स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, 2 यूजर)

ट्रैक्शन कंट्रोल, LED लाइटिंग, USB पोर्ट, सेल्फ-कैंसलिंग इंडिकेटर्स

राइवल्स Kawasaki Z650, Triumph Trident 660 Kawasaki Z900, Suzuki Katana, BMW S 1000 R

डिजाइन

दोनों ही बाइक स्पोर्टी और स्ट्रीटफाइटर स्टाइल लुक के साथ आती है, जिसमें फैंग टैंक एक्सटेंशन और स्लिम बॉडी पैनल्स दिए गए हैं। CB750 Hornet को मैट पर्ल ग्लेयर व्हाइट और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक में, जबकि CB1000 Hornet SP को मैट बैलिस्टिक ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। इसमें गोल्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

इंजन

CB750 Hornet में 755cc पैरलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 91.77 PS की पावर और 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, CB1000 Hornet SP में 999cc इन-लाइन फोर-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 157.17 PS की पावर और 107 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही बाइक में -स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच दिया गया है, लेकिन CB1000 में बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड मिलता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

  1. CB750 Hornet के फ्रंट में 41mm शोवा इनवर्टेड फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। सेफ्टी के लिए सामने डुअल 296mm डिस्क और पीछे 240mm डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो डुअल-चैनल ABS से लैस है।
  2. CB1000 Hornet SP के फ्रंट में 41mm शोवा इनवर्टेड फोर्क और पीछे ऑलिंस मोनोशॉक दिया गया है, यह दोनों फुली एडजस्टेबल है। इसके सामने की तरफ डुअल 310mm डिस्क और पीछे की तरफ 240mm डिस्क दिया गया है। इसमें भी ब्रेक्स को डुअल-चैनल ABS के साथ दिया गया है।

ये भी पढ़े : Jeep Wrangler Willys 41 Edition लॉन्च होते ही बिकी सारी गाड़ियां,जानें क्या है खास?

फीचर्स

  1. CB750 Hornet को चार राइडिंग मोड्स के साथ लॉन्च किया गया है, जो रेन, स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, यूजर है। इसमें स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और ऑल-LED लाइटिंग मिलती है। वहीं, CB1000 Hornet SP को पांच राइडिंग मोड्स में लॉन्च किया गया है, जो रेन, स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, 2 यूजर मोड्स है। इसमें सेल्फ-कैंसलिंग टर्न इंडिकेटर्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  2. इसके अलावा दोनों ही बाइक में 5-इंच फुल-कलर TFT डिस्प्ले दी गई है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, कॉल्स, म्यूजिक कंट्रोल, और USB चार्जिंग पोर्ट सपोर्ट करता है।

 






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments