नाइजीरिया में आई भयानक बाढ़,88 लोगों की मौत, हजारों लोग असुरक्षित स्थानों पर फंसे

नाइजीरिया में आई भयानक बाढ़,88 लोगों की मौत, हजारों लोग असुरक्षित स्थानों पर फंसे

अबुजा: नाइजीरिया में मूसलाधार बारिश के चलते उसके कई इलाके भयानक बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नाइजर प्रांत के मोक्वा शहर में बाढ़ के कारण कम से कम 88 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट स्टेट के हुसैनी ईसा ने कहा कि कई लोग अब भी फंसे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है। पहले की खबरों में कहा गया था कि कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है। मौतों की संख्या अभी तेजी से बढ़ने की आशंका है। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी  

बताया जा रहा है कि हजारों लोग असुरक्षित स्थानों पर फंसे हैं, जिन तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। वहीं काफी संख्या में लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। इसाह ने एपी को बताया, ‘‘मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 88 शव बरामद किए गए हैं।’’ स्थानीय निवासियों और सरकारी अधिकारियों के अनुसार कई घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आई। पानी भर जाने से पास में एक बांध टूट गया जिससे स्थिति और खराब हो गई।

 






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments