आरंग : बैहार शाखा में आज प्रातः लोकमाता अहिल्या देवी होलकर जन्म जयंती समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर देवी अहिल्या माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवम् दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ नगर कार्यवाह मुरारी लोधी द्वारा किया गया।इस अवसर पर पार्षद श्रीमती सेवतीतोषण साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य वक्ता के रूप में तेजराम जलछत्री अपने उद्बोधन में देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन में कर्तव्य सादगी धर्म के प्रति समर्पण राजनीतिक कुशलता एवम् अद्वितीय रण कौशल के बारे में जानकारी दी।
उनकी लोककल्याण कारी कुशल शासन व्यवस्था शंकर जी की अज्ञानुसांर शासन तथा पूरे भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए योगदान दिए।
इस अवसर पर रायपुर जिला ग्रामीण के बौद्धिक प्रमुख संतोष शंख भी उपस्थित रहे एवम् वीर सावरकर शाखा के बंधु एवम बहने उपस्थित हुए।
Comments