एक बार फिर सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव,आज यहां पहुंच गया 10 ग्राम का रेट

एक बार फिर सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव,आज यहां पहुंच गया 10 ग्राम का रेट

सर्राफा बाजारों आज एक बार फिर सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज जहां 837 रुपये प्रति 10 ग्राम उछली है वहीं, चांदी के भाव में महज 66 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।

आज 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी के 96192 रुपये के रेट से खुला। वहीं, चांदी के रेट 97392 रुपये पर आ गए हैं। 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ आज सोना 99077 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 100313 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी  

सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। इनमें जीएसटी नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर वाला है।

22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव

आईबीजेए रेट्स के मुताबिक 23 कैरेट गोल्ड भी आज 834 रुपये महंगा होकर 95807 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव दोपहर सवा 12 बजे के करीब 767 रुपये चढ़कर 88112 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। 18 कैरेट गोल्ड का भाव भी 628 रुपये महंगा होकर 72144 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 489 रुपये चढ़ कर 55272 रुपये पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़े : नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में-सीरीज

सोना अपने ऑल टाइम हाई से 2908 रुपये सस्ता

सर्राफा बाजारों में सोना अपने ऑल टाइम हाई से 2908 रुपये सस्ता है। 22 अप्रैल 2025 को सोना 99100 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। इस साल सोना करीब 20452 रुपये और चांदी 11375 रुपये महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 24 को सोना 76045 रुपये प्रति 10 के रेट से खुला था और चांदी 85680 रुपये प्रति किलो से। इस दिन सोना 75740 रुपये पर बंद हुआ। चांदी भी 86017 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments