खाद्य निरिक्षकों के प्रभार में फेरबदल,आदेश जारी

खाद्य निरिक्षकों के प्रभार में फेरबदल,आदेश जारी

महासमुंद  : महासमुंद कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा अंतर्गत खाद्य निरिक्षकों के प्रभार में फेर बदल किया गया है।सुशील कुमार शर्मा को महासमुंद शहरी एवं रा. नि. म. सिरपुर झलक पटेवा के समस्त प्रभार से हटाकर महासमुंद शहरी एवं रा. नि. म. महासमुंद तुमगांव, शेर, बरौंडाबाजार का समस्त प्रभार दिया गया है. जिनका मुख्यालय खाद्य शाखा महासमुंद होगा.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी 

सोनल चंद्राकर को विकासखंड महासमुंद के राजस्व निगम मंडल महासमुंद तुम गांव शहर बरौंदा बाजार का समस्त प्रभार से बदलकर विकास खंड महासमुंद के राजस्व निगम मंडल सिरपुर झलक पटेवा का समस्त प्रभार दिया गया है जिनका कार्यालय अनुविभागी अधिकारी राजस्व महासमुंद होगा.

ये भी पढ़े : इलाके का कुख्यात निगरानी बदमाश कैलाश यादव लूट के आरोप में चढ़ा जशपुर पुलिस के हत्थे

अविनाश दुबे को विकासखंड सरायपाली के समस्त प्रभार से बदलकर पिथौरा का समस्त प्रभार दिया गया है जिनका कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा होगा.

हेमन्त कुमार को विकासखंड बागबाहरा के समस्त प्रभार से मुक्त कर विकासखंड बसना का खाद्य निरीक्षक बनाया गया है जिनका कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना होगा.

विवेक कुमार को विकासखंड पिथौरा के समस्त प्रभार से बदलकर विकासखंड सरायपाली का खाद्य निरीक्षक बनाया गया है. जिनका कार्यालय अनुभाग्य अधिकारी राजस्व सरायपाली होगा.

दिव्यांशु देवांगन को विकासखंड बसा के समस्त प्रभार से बदलकर विकासखंड बागबाहरा का समस्त प्रभार दिया गया है जिनका कार्यालय अनुभाग्य अधिकारी राजस्व बागबाहरा होगा.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments