नरसंहार से राष्ट्रीय राजमार्ग130 भी थर्राया- सिलसिला बदस्तूर जारी

नरसंहार से राष्ट्रीय राजमार्ग130 भी थर्राया- सिलसिला बदस्तूर जारी

सरगुजा  : थाना क्षेत्र लखनपुर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में नरसंहार का सिलसिला बदस्तूर जारी है थमने का नाम नहीं ले रहा। आये दिन सड़क हादसे में किसी न किसी इंसान की अकाल मौत हो रही है। इसी कड़ी में आज 6 जून दिन शुक्रवार को अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग में अलसुबह करीब 3 -4 बजे ग्राम जेजगा स्कूल के पास डीजे साउण्ड सिस्टम के वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डी आर 1388 के सवार अजय सिंह वल्द बाबूलाल सिंह जाति कंवर उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम बरगवा थाना दरिमा तथा हमसफ़र साथी रविन्द्र सिंह,राजू सिह तीनो युवकों को जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे अजय सिंह का सिर दो हिस्सों में फट गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल में पीछे बैठे दोनों युवकों का पैर टुट जाने कारण गंभीर रूप से घायल हो गये ।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी 

सूचना पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पहुंच मृतक के शव तथा दोनों घायल युवकों को लेकर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। मकतूल के शव को मर्चुरी में रखवाया गया तथा घायल युवकों के नाज़ुक स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल अम्बिकापुर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है जिला अस्पताल अम्बिकापुर रेफर एक और घायल युवक रविन्द्र सिंह पिता केशवर सिंह की भी मौत ईलाज के दौरान हो गई है। तथा तीसरे घायल युवक की हालात नाजुक होने से उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मकतुल युवक अजय सिंह एवं उसके दोनों साथी 5 जून दिन गुरुवार को ग्राम उमेश्वरपुर जिला सूरजपुर बारात में गये हुये थे। दौराने वापसी ग्राम जेजगा प्राथमिक स्कूल के पास मुख्य मार्ग में लखनपुर की ओर से आ रही अज्ञात डीजे साउण्ड सिस्टम के वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को अपने जद में लेते हुए जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे युवक अजय सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।पुलिस मकतूल युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप तय दिया। अज्ञात डीजे वाहन की पता तलाश करने जुटी है।

ये भी पढ़े : एसीबी ने दबोचा तहसीलदार को, प्रार्थी को रिश्वत की दूसरी क़िस्त लेने बुलाया था घर पर










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments