खेत की मेड में मिट्टी डालने की बात को लेकर उपजा विवाद, प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुचाने वाला 03 आरोपी गिरफ्तार

खेत की मेड में मिट्टी डालने की बात को लेकर उपजा विवाद, प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुचाने वाला 03 आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : 07.06.2025 को प्रार्थी बलराम टंडन उम्र 38 वर्ष, निवासी झांकी, थाना नवागढ, जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका घर व बाडी से लगा हुआ रमेश कुर्रे का मकान और खेत है। 05 जून 2025 को रमेश कुर्रे के खेत से लगा हुआ अपने खेत के मिट्टी को ट्रेक्टर रपोटनी से अपने लडके व अन्य के साथ निकालकर अपने मेड में चढा रहे थे उसी समय रमेश कुर्रे एवं अनके परिवार के अन्य लोग अपने-अपने हाथ में बांस का डंडा लेकर आये और कहा मिट्टी को मेड में चढाने नहीं देगें मिट्टी मेरे खेत में गिर रहा है मेड को मेरे तरफ बढा रहे हो कहकर विवाद करने लगा तो, वह काम बंद करके ट्रेक्टर को खेत से भेज दिया। उसके बाद उक्त व्यक्तियों के द्वारा खेत में गिरे हुए मिट्टी को अभी तुरंत उठाओं कहकर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट किया। कि आज 07 जून 2025 के सुबह 09:30 बजे वह अपने लडके एवं घर परिवार के लोगो के साथ उक्त मेड में पूर्व से लगे हुए जाली तार को खिचकर पोल में बांध रहे थे उसी समय रमेश कुर्रे एवं अन्य उनके घर परिवार के लोग अपने खेत में लकडी काट रहे थे जो वह लोग उनके पास आये और कहने लगे की हमारे जो खेत में मिट्टी गिराये हो उसको उठाओं उसके बाद अपने जाली तार को बांधते रहना कहने पर, वह कहा कि पानी गिरने के बाद मिट्टी को उठाकर मेड में रख दुंगा कहने पर रमेश कुर्रे एवं अन्य उनके घर परिवार के लोग प्रार्थी बलराम टंडन एवं उनके घर परिवार के लोगो को सभी मिलकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व डण्डा राड से हत्या करने के नियत से हम लोगो के उपर प्राणघातक हमला कर मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाया हैं कि रिपोर्ट पर धारा 296, 351(3), 115(2), 190,191(2), 191(3),109 (1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी 

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक अलील चंद के साथ चौकी स्टाफ को विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।

आरोपी 1. प्रतिपाल कुर्रे पिता रमेश कुर्रे उम्र 28 वर्ष,2. बिरेन्द्र कुमार कुर्रे पिता विष्णु प्रसाद कुर्रे उम्र 32 वर्ष एवं 01 अन्य सभी निवासी झांकी, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा को दिनांक 08.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक अलील चंद, सउनि तुलसी राम बिझेकर, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, अशोक तिर्की, अजय बंजारे, ओम प्रकाश मनहरे, आरक्षक राज अडिल, रविकांत चंद्रवंशी, ओम प्रकाश निर्मलकर, मेलाराम यादव, गोकुल सोनी, भुपेन्द्र चंद्रवंशी, चंद्रेश जोशी, कैलाश पाटिल, विजय लहरे, राजेन्द्र साहू एवं अन्य स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।

ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि की जीवंत मिसाल है : भावना बोहरा










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments