रायपुर आईजी ने ली पुलिस अफसरों की बैठक: गंभीर प्रकरणों के जल्द निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर आईजी ने ली पुलिस अफसरों की बैठक: गंभीर प्रकरणों के जल्द निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी में IG रायपुर रेंज ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली है. इस बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा करी गई है. जिसके तहत एक साल से अधिक अवधि के लंबित अपराध और गंभीर अपराध के जल्द निराकरण के दिये निर्देश गए हैं.

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़िया अस्मिता से खिलवाड़ आखिर कब तक?

अपराध निराकरण के दिए निर्देश:

इसके साथ ही पशु तस्करी व आबकारी एक्ट के प्रकरणों, का फाइनेंसियल इन्वेस्टिगेशन करने के लिए भी निर्देश दी हैं.जानकारी के मुताबिक रायपुर IG ने बैठक के दौरान अपराध से अर्जित संपत्ति का अटैचमेंट व जप्त वाहन के राजसात के साथ नीलामी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए, और आदतन अपराधियों के खिलाफ पिट एनडीपीएस की कार्रवाई करने समेत शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के भी हिदायत दी है.

ये भी पढ़े : कुनकुरी नगर अध्यक्ष विनयशील ने अमृत मिशन योजना के कार्य में तेजी लाने के लिए दिए निर्देश

पदोन्नत अधिकारियों को दी बधाई:

इस सब के अलावा IG ने इस बैठक में पदोन्नत अधिकारियों के कंधे पर अशोक स्तंभ व स्टार लगाया गया है. जिसमें से IPS अमन कुमार, रमन कुमार झा और अजय कुमार वर्मा के कंधे पर अशोक स्तंभ लगाया गया. और निरीक्षक नरेश पटेल, श्रुति सिंह, मंजूलता राठौर लता चौरे के कंधे पर स्टार लगाकर साथ ही कैप पहनाकर DSP पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर सभी को शुभकामनाएं दी हैं.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments