रायपुर में देह व्यापार का बड़ा खुलासा,5 युवतियां गिरफ्तार

रायपुर में देह व्यापार का बड़ा खुलासा,5 युवतियां गिरफ्तार

रायपुर  : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़े देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यह घटना 4 जून की रात महादेव घाट क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई, जहां युवतियों और युवकों के बीच झगड़ा हुआ।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीडी नगर पुलिस ने जांच शुरू की, जिससे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने इस मामले में 5 युवतियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, झगड़े में शामिल युवतियों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान 250 से अधिक युवतियों का एक नेटवर्क उजागर हुआ है, जो देह व्यापार से संबंधित है। इन मोबाइल में आपत्तिजनक चैट, सौदों की बातचीत, और अश्लील फोटो तथा वीडियो भी मिले हैं।

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़िया अस्मिता से खिलवाड़ आखिर कब तक?

जांच में यह भी पता चला है कि यह सेक्स रैकेट केवल रायपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका संचालन दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और बस्तर जैसे अन्य जिलों में भी हो रहा था। इस गिरोह में रायपुर, बिलासपुर और कवर्धा की युवतियां शामिल थीं, जिनमें से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जो वर्तमान में बिलासपुर में रह रही थी।

सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि प्रारंभ में युवतियों की शिकायत पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लेकिन जब युवकों ने भी वीडियो और सबूत पेश किए, तो युवतियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। थाने में युवतियों के मोबाइल फोन जब्त किए गए और उनकी जांच के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री मिली। फोन से प्राप्त डेटा में आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट, सौदों की रेट लिस्ट, ग्राहकों से बातचीत, और लड़कियों की फोटो और वीडियो जैसे सबूत मिले, जो देह व्यापार में उनकी संलिप्तता को दर्शाते हैं।

ये भी पढ़े : दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने पत्नी से की मारपीट और तीन तलाक बोलकर घर से निकाला

सीएसपी देवांगन के अनुसार, इसी आधार पर डीडी नगर थाना पुलिस ने पीटा एक्ट (Immoral Traffic Prevention Act) के तहत 5 युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। उनके मोबाइल फोन साइबर सेल को भेजे गए हैं, और पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments