कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,जाँच में जुटी पुलिस

कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर :  कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छाया गौतम (22 साल) के रूप में हुई है। वह रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। छाया का शव उसके घर में मिला है। यह मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। इस घटना से पूरे परिवार में शोक ही लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा 

जानकारी के मुताबिक, छाया लगभग 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा आई थी। रायपुर से लौटने के बाद से वह मानसिक तनाव में थी। उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम को बताया था कि पढ़ाई के दौरान उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिता ने उसका कोरबा के एक निजी अस्पताल में इलाज भी शुरू करवाया था। शुक्रवार सुबह जब घर में कोई नहीं था तो छाया ने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी।

बता दें कि छाया के पिता SECL कर्मी है। वे लोग कला मंदिर क्षेत्र में M 55 माइनस क्वार्टर में रहते थे। घटना के समय मां भी बाहर गई थी। छाया के पिता ने बताया कि बचपन से ही छाया पढ़ाई लिखाई में होशियार थी और डॉक्टर बनना उसका एक सपना था। कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज और छाया की सहेलियों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़े : कांकेर जिले में 3 बच्चों को जहर देकर मां-बाप ने मारा, फिर किया सुसाइड का प्रयास








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments