कौन हैं रोहिणी घावरी जिसने सांसद चंद्रशेखर आजाद पर लगाए गंभीर आरोप

कौन हैं रोहिणी घावरी जिसने सांसद चंद्रशेखर आजाद पर लगाए गंभीर आरोप

भीम आर्मी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद पर मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली डॉक्टर रोहिणी घावरी ने गंभीर आरोप लगाए है।उसने कहा कि चंद्रशेखर ने उनका और कई अन्य लड़कियों का शोषण किया है। वो चंद्रशेखर के साथ रिलेशनशिप थी। आरोप है कि सांसद ने उसे इस्तेमाल करके छोड़ा है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा 

'हम रिलेशनशिप में थे...' रोहिणी घावरी का दावा है कि चंद्रशेखर ने उनका भावनात्मक और मानसिक रूप से शोषण किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर आरोप लगाए है। आरोप है कि वो चंद्रशेखर के साथ 2021 से रिलेशनशिप में थीं। सूत्रों के मुताबिक, उसने बताया कि चंद्रशेखर और मेरी मुलाकात 2021 में दिल्ली में हुई थी। दिल्ली में करीब दो तीन दिन हम साथ रहे और फिर चंद्रशेखर इंदौर तक छोड़ने गए। इसके बाद दोनों की मुलाकातें शुरू हो गई और फिर रिलेशनशिप में आ गए।

'कई लड़कियों को दिया धोखा' रोहिणी घावरी एक PhD स्कॉलर हैं। उसने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने पहले से अपनी शादी की बात छुपाई थी। अगर उसे शादी का पता होता तो वो रिलेशनशिप में कभी नहीं आती। उसने ये भी आरोप लगाया कि वो अकेली नहीं है। कई लड़कियों का शारीरिक शोषण किया और धोखा दिया है। आरोप है कि सांसद बनने के बाद चंद्रशेखर में बदलाव आना शुरू हुआ। उसने दावा किया कि दलित आंदोलन के नाम पर चंद्रशेखर कई लड़कियों की जिंदगी तबाह कर चुका है। उसने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है और सांसद को जेल पहुंचाने की बात कहीं है।

जानिए कौन हैं रोहिणी घावरी ? इंदौर की रहने वाली रोहिणी घावरी पीएचडी स्कॉलर हैं, वो सरकारी स्कॉलरशिप पर स्विट्जरलैंड में अपनी पीएचडी कर रही हैं। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम उन्हें मध्य प्रदेश सरकार से 1 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। वो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। 2023 में UNHRC की 52वीं बैठक में उन्होंने दलितों के अधिकारों और भारत की आरक्षण नीति की तारीफ की थी।

ये भी पढ़े : भिलाई में सेक्सटॉर्शन का मामला,ब्लैकमेलर से परेशान होकर युवक ने मौत को लगाया गले

 






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments