अवैध परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, चार वाहन जप्त

अवैध परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, चार वाहन जप्त

कोरिया, 19 जून 2025। कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर खनिज विभाग अवैध खनिज (रेत ,ईट, गिट्टी ) परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जप्त किया है। यह कार्रवाई तहसील बैकुण्ठपुर एवं पटना क्षेत्र में की गई। गश्त के दौरान इन वाहनों को अवैध रूप से गौण खनिज का परिवहन करते पाया गया, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही जब्त कर समीपस्थ बैकुण्ठपुर एवं पटना थाने में अभिरक्षा में रखा गया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा

जप्त किए गए वाहनों की जानकारी
बिना नंबर ट्रैक्टर मालिक शक्तिपाल सिंह ,बिना नंबर ट्रैक्टर मालिक बीटू साहू, महिंद्रा (सोल्ड) मालिक छोटू हैं और सी.जी.16 सी.टी. 2444 मिनी ट्रक मालिक तारिक खान हैं। इन सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला खनिज अधिकारी ने जानकारी दी है कि कलेक्टर के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है। खनिज अधिकारी कहा है  कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े : माँ चण्डी मंदिर नव-निर्माण भूमिपूजन में शामिल हुए गृहमंत्री विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल और विधायक ईश्वर साहू










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments