बिलासपुर में बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से हत्या,इलाके में मचा हड़कंप

बिलासपुर में बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से हत्या,इलाके में मचा हड़कंप

 

बिलासपुर :  महिला को कुल्हाड़ी से मार दिया गया, जिसके बाद उसकी लाश को घर से 100 मीटर दूर फेंक दी गई। खून से लथपथ शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही हत्या के कारणों का पता चला सका है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा

ग्राम खुरदूर के खार में लोगों ने बुधवार की शाम एक महिला की खून से लथपथ लाश देखी। शव की पहचान गांव में रहने वाली कुंवरिया बाई के रूप में की गई। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही सर्च डॉग की भी मदद ली। एफएसएल की टीम ने जमीन पर पड़े खून के धब्बे और शरीर पर धारदार हथियार से हुए वार की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। हत्या की खबर मिलते ही एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी नुपुर उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गईं। जांच के बाद पुलिस ने कुल्हाड़ी से महिला पर ताबड़तोड़ की वार की पुष्टि की। देर रात तक अधिकारी डॉग स्क्वायड के साथ आरोपियों की पतासाजी में लगे रहे।

ये भी पढ़े : अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 87 वाहनों को किया गया जब्‍त










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments