सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन! शहर से लगे गांव में सरपंच निकलवा रहा मिट्‌टी

सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन! शहर से लगे गांव में सरपंच निकलवा रहा मिट्‌टी

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सोमवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इसके बाद भी अवैध उत्खनन पर लगाम नहीं लग रहा है। बिलासपुर में सरकारी जमीन पर अवैध खुदाई कर मिट्टी निकालने का वीडियो सामने आया है, जिसमें सरपंच खुद जेसीबी और हाईवा से मिट्टी निकालकर बेच रहा है। जिस पर प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

वैसे तो प्रदेश में मानसून शुरू होने के साथ ही 15 जून से रेत, मिट्टी और मुरुम जैसे खनन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। खनिज विभाग ने इसके लिए आदेश जारी करने का दावा भी किया है। ऐसे में अब 15 अक्टूबर तक कहीं भी खुदाई नहीं की जा सकती। लेकिन, शहर से लगे ग्राम चिचिरदा में सरकारी जमीन पर जेसीबी और हाईवा लगाकर खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा

एक दिन पहले प्रशासन ने पकड़े 52 गाड़ी

इससे पहले सोमवार सुबह से लेकर देर शाम तक जिला प्रशासन की टॉस्क फोर्स की टीम ने 85 जगहों पर छापेमारी की, जिसमें एसडीएम, एसडीओपी, सीएसपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी और खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ ही 100 से अधिक पुलिस जवान शामिल रहे। इस दौरान टीम ने जिले के अलग-अलग जगहों में दबिश दी।

इस कार्रवाई में 13 स्थानों पर डंप हजारों घनमीटर रेत जब्त की गई। इसके अलावा 3 पोकलेन, 2 जेसीबी, 13 हाइवा और 34 ट्रैक्टर सहित कुल 52 वाहन पकड़े गए। 40 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

जिनके वाहन जब्त किए गए हैं, उनके खिलाफ जुर्माने की सूची तैयार की जा रही है। साथ ही दावा किया गया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

बिना अनुमति सरपंच करा रहा खुदाई

बताया जा रहा है कि, सरकारी जमीन पर अवैध खुदाई खुद गांव का सरपंच प्रमोद सूर्यवंशी करा रहा है। इसके लिए न तो उसने खनिज विभाग से अनुमति ली है और न ही पंचायत में कोई प्रस्ताव पास कराया है। यही नहीं वह खनिज अधिनियम के तहत रायल्टी भी नहीं ले रहा है।

सरपंच बोला- स्कूल में पाटने के लिए कराया खुदाई

वहीं, गांव के सरपंच प्रमोद सूर्यवंशी ने कहा कि, गांव के स्कूल में पानी भर जाता है, जिसको पाटने के लिए वह सरकारी जमीन पर खुदाई करा रहा है। लेकिन, जिस तरह से सरकारी जमीन पर जेसीबी लगाकर 40 से 50 हाईवा मिट्टी निकाली गई है। उतनी मिट्टी से स्कूल परिसर में पहाड़ खड़ी हो जाएगी। लोगों का कहना है कि मिट्टी की अवैध खुदाई कराकर उसे प्राइवेट लोगों को बेचा जा रहा है।

ये भी पढ़े : किरंदुल क्षेत्र के संभावित जलभराव वार्डों में निर्माणाधीन नाली चौड़ीकरण कार्यों का कलेक्टर ने लिया पुनः जायजा








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments