नई दिल्ली : शरीर को सेहतमंद रखने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स की खास जरूरत होती है। एक भी चीजों की कमी होने पर हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर विटामिन डी की बात करें तो ये हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ये न केवल हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है, बल्कि इम्युनिटी भी स्ट्रॉन्ग करने में मदद करता है।
अगर इसकी कमी हो जाए तो आपको कमजोरी, थकान और हड्डियों में दर्द जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विटामिन डी को कंज्यूम करने का सबसे अच्छा और सरल तरीका है कि धूप लें। सुबह की धूप सबसे अच्छी मानी जाती है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको Vitamin D की कमी के लक्षण और कारण बताने जा रहे हैं। ये भी जानकारी देंगे कि आप नेचुरली विटामिन डी कैसे ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा
विटामिन डी की कमी के लक्षण
क्या है कारण?
ये भी पढ़े : वन विभाग कवर्धा द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्यवाही, आरोपी को भेजा गया जेल
इन तरीकाें से नेचुरली पाएं विटामिन डी
धूप लेने से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप सुबह Sunrise के समय 10 से 15 मिनट धूप की रोशनी में बैठें। कुछ ही दिनों में आपको असर देखने को मिलेगा।
दूध, साबुत अनाज और संतरे का जूस भी विटामिन डी की अच्छी मात्रा अपने पास रखते हैं। अगर आप इन्हें अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं तो विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है।
कुछ मछलियां भी विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकती हैं। उनमें सालमन और सार्डिन जैसी फैटी फिश शामिल हैं। दरअसल, शरीर में विटामिन डी का स्तर बढ़ाने का ये एक नेचुरल तरीका है।
अपने डॉक्टर से सलाह लेकर आप विटामिन डी सप्लीमेंट ले सकते हैं।
Comments