हम अक्सर अपनी त्वचा की सुंदरता को बनाए रखने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर खर्च करते हैं, लेकिन प्राकृतिक उपायों को नजरअंदाज कर देते हैं।इन उपायों को अपनाकर आप आसानी से अपनी त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। इनमें से एक उपाय है मखाने का उपयोग करना।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा
मखाने को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है, और यह आपकी त्वचा के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। आप मखाने का उपयोग करके एक फेस स्क्रब बना सकती हैं, जो आपकी मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर चेहरे को मुलायम और चिकना बनाएगा। आप अपनी त्वचा की आवश्यकताओं के अनुसार इस स्क्रब में अन्य सामग्री भी मिला सकती हैं। आइए जानते हैं कि मखाने का उपयोग करके आप कैसे एक प्रभावी फेस स्क्रब बना सकती हैं।
ये भी पढ़े : संयुक्त राष्ट्रं में हुई आपात बैठक : रूस और चीन ने अमेरिका के हमले की कड़ी निंदा की
मखाना फेस स्क्रब बनाने के लिए सामग्री
- 2 बड़े चम्मच मखाना
- 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
मखाना फेस स्क्रब बनाने की विधि
- सबसे पहले, मखाने को तवे पर 2-3 मिनट तक भूनें ताकि वे कुरकुरे हो जाएं।
- फिर, मखाने को ठंडा होने दें और मिक्सी में पीस लें।
- एक कटोरी में पिसा हुआ मखाना, दूध, शहद और गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
मखाना फेस स्क्रब का उपयोग कैसे करें
- स्क्रब का उपयोग करने से पहले अपने चेहरे को हल्का गीला करें।
- फिर, स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और उंगलियों से गोल-गोल घुमाते हुए 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें।
- इसके बाद, इसे पांच मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अंत में, गुनगुने पानी से चेहरा धोकर मुलायम तौलिये से थपथपाकर पोंछ लें।
- और हां, अपनी त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।
Comments