बाइक कंपनी Yamaha अपनी सबसे ज्यादा पॉपुलर FZ सीरीज के तरह भारतीय बाजारों में एक नई मोटरसाइकिल लाने की तैयारी में जुटी हुई है। हाल ही में बाइक की शानदार डिजाइन पेटेंट को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह एक किफायती हाइब्रिड वेरिएंट हो सकती है।
ये मौजूदा FZ-S Fi हाइब्रिड से थोड़े कम दाम पर उपलब्ध हो सकती है। अब ऐसे में आपके मन में यह सवाल होगा कि इस बाइक में ऐसी खास बात क्या है? चलिए इसके बारे में हम आपको जानकारी देते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा
नई मोटरसाइकिल में Yamaha की पावरट्रेन दी जा सकती है। यह पहले से मौजूद FZ-S Fi Hybrid में देखने को मिलते हैं। इसमें 149सीसी का ब्लू कोर इंजन है, जो START/STOP सिस्टम और स्मार्ट मोटर जनरेटर के साथ आता है। इससे बेहतर माइलेज और स्मूद राइडिंग देता है।
फ्यूल टैंक को दिया गया है खास लुक
Yamaha ने इस बार जिस नई एफजेड मोटरसाइकिल का डिजाइन पेटेंट कराया है उसमें कई खास चेंजेस देखने को मिले हैं। कंपनी ने पहली बार टर्न इंडिकेटर को फ्यूल टैंक पर दिया है। यह खास लुक पुराने के मुकाबले नए वाले को शानदार बनाता है। हालांकि, टैंक के डिजाइन में उतना स्टाइलिश एलिमेंट उपलब्ध नहीं है, जितना हार्ड एंड वर्जन में देखने को मिलता है।
नई Yamaha FZ सीरीज में क्या होंगे नए फीचर्स?
मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें, तो यामाहा ने अपनी नई मॉडल वाली बाइक को 2025 FZ Fi Hybrid नाम देकर मार्केट में उतार सकता है। इसमें 'S' के कंपरिजन के मुकाबले कुछ नए फीचर्स मिलेंगे। इस बात को एग्जांपल के बेस पर समझें, तो इस किफायती वेरिएंट में TFT डिस्प्ले, पेंटेड ऑयल व्हील्स और कुछ स्टाइलिंग एलिमेंट्स एड नहीं किए जाएंगे।
कितने वेरिएंट में आती है Yamaha की FZ सीरीज
कंपनी ने इस नई Yamaha बाइक को 1.40 लाख (एक्स शो रूम) के दाम पर लॉन्च कर सकती है, जो वर्तमान के FZ-S Fi Hybrid से 5000 रुपए सस्ती हो सकती है। इस समय इंडिया में इस कंपनी की FZ सीरीज कई अलग-अलग वेरिएंट्स में आती है, जिसमें (FZ-Fi, Ver-3.), (FZ-S Fi, Ver-3.0), (FZ-S Fi, New Module) और (FZ-S Fi, Ver-4.0 DLX) शामिल है। लेकिन इस नए वर्जन में पहली बार ऑयल टैंक पर टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं।
ये भी पढ़े : पाकिस्तान का साथ देने वाले 57 देशों को भारत ने लगाई फटकार
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments