स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर,रायपुर में मिले कोरोना के 5 नए मरीज, 29 पहुंची एक्टिव केस की संख्या

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर,रायपुर में मिले कोरोना के 5 नए मरीज, 29 पहुंची एक्टिव केस की संख्या

रायपुर :  राजधानी रायपुर में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं. रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 29 पहुंच गई है. वहीं राजनांदगांव में पिछले 20 दिनों के भीतर तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.बता दें कि अब तक 95 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं. इसमें से 60 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. राहत की बात है कि रायपुर में अब तक एक भी कोरोना मरीजों की मौत नहीं हुई है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मिथलेश चौधरी ने कहा, रायपुर में अभी कोराना के 29 एक्टिव मरीज हैं. राजधानी में सर्वाधिक मरीज इसलिए हैं, क्योंकि सभी राज्यों से लोग यहां आते हैं. जनसंख्या घनत्व ज्यादा है. मरीजों के परिजनों को ट्रेस कर जांच की जा रही है.

भीड़ वाले एरिया में जाने से बचें

सीएमएचओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना के लक्षण जैसे सर्दी-खांसी, बुखार होने पर तत्काल इलाज कराएं. कोरोना होने पर घर में भी मास्क लगाकर रहें. भीड़ भाड़ एरिया में जाने से बचें. बता दें कि राजनांदगांव में पिछले 20 दिनों के भीतर तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. मृतकों में सभी पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उनकी हालत और बिगड़ गई और जान चली गई.

ये भी पढ़े : आमदनी में बड़ा इजाफा,इन सब्जियों की खेती में अपनाएं मचान विधि










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments