महासमुंद : तालाब में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत

महासमुंद : तालाब में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत

महासमुंद :  महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरम सिंघी में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है, जबकि पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चों की पहचान 7 वर्षीय दुष्यंत निषाद और 8 वर्षीय द्रोण निषाद के रूप में हुई है। दोनों बच्चे स्कूल से लौटने के बाद गांव के अन्य 8-10 बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए थे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा

इस दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दुर्घटना के समय वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े, लेकिन जब तक वे मौके पर पहुंचे, दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर खल्लारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments