लालपुर शराब कांड में बड़ा एक्शन, मिलावटी शराब, 12 लाख कैश गायब, अधिकारी निलंबित

लालपुर शराब कांड में बड़ा एक्शन, मिलावटी शराब, 12 लाख कैश गायब, अधिकारी निलंबित

रायपुर : राजधानी रायपुर के लालपुर स्थित सरकारी शराब दुकान से मिलावटी और बिना होलोग्राम की 300 पेटी शराब बरामद होने और करीब 12 लाख रुपये कैश के गायब होने के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। इलाके के सहायक आबकारी आयुक्त (ADEO) राजेंद्र नाथ तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
लालपुर शराब दुकान में मिलावटी शराब की भारी खेप और बिना होलोग्राम वाली 300 पेटियां मिलने के साथ-साथ कैश काउंटर से 12 लाख रुपये गायब मिलने का मामला प्रकाश में आया था। इस गंभीर लापरवाही के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा

ADEO पर गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि

जांच में ADEO राजेंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ गंभीर स्तर की प्रशासनिक लापरवाहियां और अनियमितताएं सामने आईं। इसी आधार पर विशेष सचिव आबकारी विभाग ने उनका निलंबन आदेश जारी कर दिया है।

अब तक की स्थिति:

300 पेटी मिलावटी और बिना होलोग्राम की शराब जब्त

12 लाख रुपये कैश लापता

BIS के 4 कर्मचारी फरार

3 FIR दर्ज (1 आबकारी विभाग, 2 थाना टिकरापारा)

ADEO राजेंद्र नाथ तिवारी निलंबित

विभागीय चुप्पी पर उठ रहे सवाल

इस घोटाले के सामने आने के बावजूद ठेका कंपनी BIS पर कोई कठोर दंडात्मक कार्यवाही नहीं हुई है, जिससे विभाग की निष्पक्षता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

ये भी पढ़े : दिव्या रंगारी ने दिलाया भारत को स्वर्ण पदक, एशियन चौंपियनशिप मलेशिया के लिए भारतीय टीम को दिलाई क्वालीफाई

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments